तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे नपा कर्मचारी
सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में स्थानीय नगर पालिका के सफाई कर्मचारी प्रस्तावित पांच दिनों की भूख हड़ताल के सिलसिले में रविवार को भी भूख हड़ताल पर बैठे नजर आए। कर्मचारियों की यह भूख हड़ताल पिछले तीन दिनों से जारी है। रविवार को सफाई कर्मचारी पालिका कार्यालय के सामने भूख हड़ताल कर धरना देकर बैठे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। कर्मचारी नेता धर्मपाल बौद्ध, सुदेश कुमार, गीता संगेलिया, रविकुमार तंमोलिया आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि मौजूदा सरकार प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के हितों का हनन कर रही है। बीते मई माह में जब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे तो सरकार ने 24 मई को कर्मचारियों के साथ बैठक कर समझौते का पत्र जारी करने की बात कही थी। लेकिन
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में स्थानीय नगर पालिका के सफाई कर्मचारी प्रस्तावित पांच दिनों की भूख हड़ताल के सिलसिले में रविवार को भी भूख हड़ताल पर बैठे नजर आए। कर्मचारियों की यह भूख हड़ताल पिछले तीन दिनों से जारी है। रविवार को सफाई कर्मचारी पालिका कार्यालय के सामने भूख हड़ताल कर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
कर्मचारी नेता धर्मपाल बौद्ध, सुदेश कुमार, गीता संगेलिया, रविकुमार तंमोलिया आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि मौजूदा सरकार प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के हितों का हनन कर रही है। बीते मई माह में जब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे तो सरकार ने 24 मई को कर्मचारियों के साथ बैठक कर समझौते का पत्र जारी करने की बात कही थी। लेकिन सरकार ने जानबूझकर 24 मई को हुए समझौते का पत्र आज तक जारी नहीं किया। जो सरासर कर्मचारी वर्ग के साथ अन्याय है। कर्मचारी नेता धर्मपाल बौद्ध ने बताया कि हमारी मांग है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का कर उन्हें समान काम समान वेतन और पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए। उन्होंने बताया कि अगर प्रदेश सरकार ने हमारी मांगों को 5 अक्टूबर तक नहीं माना तो वो इसके बाद प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।