Move to Jagran APP

होलिका दहन स्थल बना कूड़ा घर, लोग नाराज

नगर के एकमात्र होलिका दहन स्थल पर गंदगी के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 04:03 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 06:14 PM (IST)
होलिका दहन स्थल बना कूड़ा घर, लोग नाराज
होलिका दहन स्थल बना कूड़ा घर, लोग नाराज

संवाद सहयोगी, तावडू: नगर के एकमात्र होलिका दहन स्थल पर गंदगी के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा बरती जा रही लापरवाही व स्थानीय पार्षद की अनदेखी के कारण यह समस्या आई है। क्षेत्र के सबसे प्राचीन देवी भवन को जोड़ने वाले रास्ते से जाने वाली महिलाएं व अन्य श्रद्धालु मुंह पर कपड़ा बांधकर जाने को विवश हैं। स्थानीय लोगों ने नपा प्रशासन से समस्या का अविलंब समाधान निकालने की अपील की है। क्योंकि अगले माह ही यहां होली मेला भी लगता है। यहां पड़े कूड़े के ढेर के कारण हमेशा बदबू फैली रहती है जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द यहां से कूड़ा हटवाकर स्थानीय निवासियों को राहत दे।

loksabha election banner

- कमल सहरावत गंदगी के ढेर में हर समय कुत्ते मुंह मारते रहते हैं और इसे मुंह में भरकर जहां-तहां बिखेर देते हैं। इस गंदगी व कूड़े के कारण लोगों का यहां से निकलना दूभर हो गया है।

- मोगी जून होली मेले के साथ जल्द ही चैत्र नवरात्रि आने वाली है। ऐसे में व्रती महिलाओं को यहां से निकलने में परेशानियां होंगी। स्थानीय प्रशासन तुरंत समस्या का समाधान करे।

- पूनम रानी गंदगी हटवाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों से बात करती हूं। लोगों से भी अपील है कि वह भी स्वच्छता में सहयोग कर नगर पालिका की गाड़ी में ही कूड़ा डालें, खुले में कूड़ा नहीं डालें।

- माया देवी, पार्षद सफाई व्यवस्था को लेकर कोताही बर्दाश्त नही होगी। फिर चाहे उसमें दोषी आम नागरिक हो या कर्मचारी। वैसे भी त्योहार के समय ऐसे स्थानों पर समुचित सफाई होनी चाहिए।

- सुनील रंगा ,सचिव नगर पालिका तावडू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.