Move to Jagran APP

80 फीट गहरे कुएं में गिरा दो साल का मासूम

- करीब 30 मिनट कुएं में रहा मासूम, आतम खान ने दिखाई हिम्मत जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका : बृहस

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 08:40 PM (IST)
80 फीट गहरे कुएं में गिरा दो साल का मासूम
80 फीट गहरे कुएं में गिरा दो साल का मासूम

- करीब 30 मिनट कुएं में रहा मासूम, आतम खान ने दिखाई हिम्मत

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका : बृहस्पतिवार शाम शहर के एक 400 साल पुराने करीब 80 फीट गहरे कुएं में दो साल का मासूम जा गिरा। इससे उसकी जान आफत में आ गई। गनीमत रही कि कुआं सूखा हुआ था। बच्चे के कुएं में गिरते ही अफरा तफरी मच गई। लोग मदद के लिए शोर मचाने लगे। तभी मासूम पर्व जैन के लिए फरिश्ता बनकर आया आतम खान। वह कुएं में उतर गया और बच्चे को रस्सी के सहारे सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बच्चे के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं थे। वहीं मौत के कुएं से बच्चे के सकुशल बाहर निकलने के चलते मासूम के मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं है। पूरा परिवार आतम खान की बहादुरी और उसके बच्चे को बचाने में मदद करने के लिए उसका अहसानमंद है। क्षेत्र के लोगों ने आतम खान की बहादुरी की प्रशंसा की है।

जानकारी के अनुसार विपिन जैन का दो साल का मासूम पर्व अपनी दादी के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक बच्चा कुएं में जा गिरा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचा आतम खान मदद के लिए कुएं में उतरा और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाल लिया। आतम खान ने बताया कि कुएं में हल्की मात्रा में जहरीली गैस मौजूद थी। वो खुद मुंह पर कपड़ा बांधकर उतरे थे। बच्चा कुएं में सकुशल मिला, उसे जरा भी चोट नहीं आई।

बता दें कि चार दिन पहले गांव मनियाबास में दो युवकों की कुएं में नहाते समय जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी। लेकिन आतम खान ने अपनी जान जोखिम में डाल मासूम बच्चे को बचाकर इंसानियत को जीवित रखने का काम किया है। उनके इसके अथक प्रयास कि इलाके में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.