Move to Jagran APP

नपा में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अधिकारी उदासीन: पूर्व प्रधान

नगर पालिका के पूर्व प्रधान जयसिंह सैनी ने नगर पालिका में लाखों के घोटाले होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके साथ ही इस मामले में जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भी उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 04:53 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 04:53 PM (IST)
नपा में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अधिकारी उदासीन: पूर्व प्रधान
नपा में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अधिकारी उदासीन: पूर्व प्रधान

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: नगर पालिका के पूर्व प्रधान जयसिंह सैनी ने नगर पालिका में लाखों के घोटाले होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके साथ ही इस मामले में जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भी उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को शिकायतें देने के बावजूद उन्हें जानबूझकर न केवल नजरअंदाज किया जा रहा है बल्कि जांच में भी ढिलाई बरती जा रही है। पूर्व प्रधान ने प्रदेश के गृह एवं स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज पत्र लिखकर उपरोक्त मामले की सीआइडी जांच की मांग की है।

loksabha election banner

पूर्व प्रधान ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि एक तरफ प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जब इस बारे में शिकायतें की जाती हैं तो सरकारी अधिकारी व कर्मचारी इन शिकायतों को लेकर ऐसा रवैया अपनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका में पिछले दो सालों के भीतर सभी मदों में लाखों का गोलमाल और भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के नाम पर खुलेआम लाखों की राशि हड़पी गई। स्ट्रीट व सोलर लाइट, पशु पैठ, अनुचित स्थानों पर सड़कों का निर्माण, 35ए का दुरुपयोग कर निर्माण कार्य करवाने इत्यादि ऐसे बहुत से कार्य हैं जिनमें सरकारी राशि का गलत प्रयोग किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजकल नपा में अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर दिए जा रहे हैं।

इस संबंध में जब नपा प्रधान अशोक गुर्जर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान के आरोप निराधार हैं। विकास कार्य नियमानुसार पूरी पारदर्शिता बरतते हुए करवाए जा रहे हैं। मैं हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.