सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
संवाद सहयोगी पुन्हाना बिछौर थाना पुलिस ने बिसरू गांव से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से जुए की राशि भी बरामद की गई है। सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बिछौर थाना प्रभारी हादी खान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाने के गांव बिसरू में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है। जिस पर मौके पर पहुंच ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया ह । जुआरियों से जुए की 1510 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। जुआरियों की पहचान राजेश महेंद्र अनिल जलालुलद्दीन व उमरदराज निवासी बिसरू के रूप में हुई है। सभी आरोपितों के खिलाफ गैंबलिग की धारा के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है।
संवाद सहयोगी, पुन्हाना :
बिछौर थाना पुलिस ने बिसरू गांव से सार्वजनिक स्थान पर छापामारी कर जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार की पहचान राजेश, महेंद्र, अनिल और जलालुद्दीन के रूप में हुई है। उनके पास से 1510 रुपये की राशि भी जब्त की गई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बिछौर थाना प्रभारी हादी खान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिसरू गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापामारी की और पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।