बाइक चालक ने डेढ़ वर्षीय बच्ची को रौंदा,मौत
गांव सूंध में तेज रफ्तार बाइक चालक ने डेढ़ वर्षीय लड़की को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय घायल लड़की ने दम तोड़ दिया..
जागरण संवाददाता, तावडू : गांव सूंध में तेज रफ्तार बाइक चालक ने डेढ़ वर्षीय बच्ची को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय घायल बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक लड़की के दादा के बयान पर अज्ञात आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सूंध निवासी महेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी डेढ़ वर्षीय पौती पल्लवी घर के बार खेल रही थी। उसी समय अज्ञात तेज रफ्तार बाइक चालक ने पल्लवी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नूंह अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।