त्योहारों पर खर्च होने वाले पैसों से लगाता है पेड़-पौधे
कनीना में पूर्व शिक्षक रवींद्र कुमार अपने किचन गार्डन में 300 चीकू के पेड़ लगाए हैं।
संवाद सहयोगी, कनीना : कनीना में पूर्व शिक्षक रवींद्र कुमार अपने किचन गार्डन में 300 चीकू के पौधे लगाए हुए हैं। इसके अलावा घर पर भी विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों से हरियाली छाई हुई है। राजस्थान में शिक्षक की सेवा पूर्ण करके रविद्र कुमार अटेली टी-प्वाइंट के पास अपने प्लाट पर रहते हैं जहां उनके किचन गार्डन में इस समय 300 के करीब चीकू के पौधे फलों से लदे हुए हैं। विभिन्न अन्य पौधे भी लगे हुए हैं।
जब कभी कोई पर्व आता है तो वह उस पर्व पर होली के रंगों की बजाय पेड़, दिवाली पर आतिशबाजी के खर्चे की बजाय पेड़ पौधे लाकर अपने किचन गार्डन में लगाते हैं। जहां बेरी, नींबू, जामुन ,मौसमी, संतरा आंवला, छायादार पौधे तथा सब्जी वाले पौधे किचन गार्डन में खड़े हैं वहीं वे सहर्ष इन पेड़ पौधों की देखरेख करते हैं। रविद्र कुमार ने बताया कि वे किसी पर्व पर जो पैसा मिठाई, आतिशबाजी, रंगों पर खर्च करना चाहिए। उसके बदले पेड़ पौधे खरीद लाते हैं और किचन गार्डन में लगा देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने 350 पौधे लगा हुआ खेत उपलब्ध करवाया था जो अब 1000 पौधों वाला प्लाट बन गया है। उन्हें खुशी है और दूसरे लोगों को यह प्रेरणा दे रहे हैं।