फिर बदला मौसम का मिजाज, धरतीपुत्र की अटकी सांसें
संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी : प्रदेश में दो दिन बरसात व तूफान की संभावना का असर रविवार शाम
संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी :
प्रदेश में दो दिन बरसात व तूफान की संभावना का असर रविवार शाम को ही नजर आने लगा। आसमान में छाई घटाओं से एक बार फिर धरती पुत्र की सांसें अटक गई। अभी जहां कुछ किसानों की सरसों की फसल ही खलिहान में रखी है वहीं लगातार बिगड़ते मौसम से किसान ने गेंहू की कटाई कर फसल को खलिहान में रख दिया है। अधिकांश किसानों की फसल खेत में ही सूखने के लिए पसरी पड़ी है। इससे बरसात की आशंका के चलते किसान परेशान और हैरान नजर आ रहा है।
किसानों का कहना है कि अबकी बार बिजाई के दौरान बरसात नहीं होने से क्षेत्र के किसानों ने पछेती रबी फसल को तव्वजो दिया था। इसके बाद किसानों के अपनी सरसों की फसल कटाई कर खलिहान में रखते ही बरसात हो गई। इससे उनकी फसल व थ्रे¨सग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। किसानों ने बताया कि अब गेहूं की कटाई व थ्रे¨सग की जा रही है। कुछ किसान कटाई कर रहे हैं, लेकिन अब अगर बारिश आती है तो उनकी गेहूं की फसल भी बरसात से भीगकर खराब होगी। मौसम विभाग ने पंद्रह व सोलह अप्रैल को प्रदेश में बरसात व तूफान की आशंका जाहिर की थी। किसानों ने बताया कि उन्होंने किसी तरह मेहनत कर फसल की पैदावार की थी, लेकिन अब थ्रे¨सग का काम पूरा होने से पूर्व ही होने वाली बरसात ने उनकी सरसों, गेहूं व तूड़ी को खराब कर दिया है। इससे किसान के सामने अपने परिवार के लालन पालन का भी संकट खड़ा हो गया है।