Move to Jagran APP

दिनभर बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना

बृहस्पतिवार को दिनभर सावन की झड़ी लगी रही। मौसम खुशगवार बना रहा और तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ के अधिकतम तापमान में करीब 15.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। नारनौल का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 07:21 PM (IST)
दिनभर बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना
दिनभर बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना

जागरण संवाददाता,नारनौल: बृहस्पतिवार को दिनभर सावन की झड़ी लगी रही। मौसम खुशगवार बना रहा और तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ के अधिकतम तापमान में करीब 15.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। नारनौल का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

नारनौल का न्यूनतम तापमान 25.8 तो महेंद्रगढ़ का 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल करीब तीन डिग्री का ही अंतर होना अपने आप में एक नया रिकार्ड बन गया है। जिले से उमस और पसीने वाली गर्मी का सफाया हो गया है और सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह से ही जिले पर मानसून गतिविधियों शुरू हो गई थी।

इस बार नारनौल शहर में दिनभर वर्षा होने के बावजूद जलभराव की समस्या नहीं हुई। खासकर हर बार उपायुक्त निवास में पानी घुसता था। हालांकि उपायुक्त निवास के मुख्यद्वार को ऊंचा उठा दिया गया है और वर्षा के पानी को जमीन में डालने के लिए बोरवेल लगा दिया गया है। इसका फायदा यह हुआ कि इस बार वर्षा के पानी से परेशानी होने की बजाए भूमिगत जलस्तर सुधार के लिए सुविधा बन गई है। शहर के अंदरूनी मोहल्लों में जरूर गलियों में पानी भरा नजर आया। सेल्फी विद तलैया हुई लोकप्रिय: मिशन महेंद्रगढ़:अपना जल के तहत जिलेभर में करीब एक लाख से अधिक तलैया बनाई जा चुकी हैं। पहली बरसात का पानी इन तलैया में भरा तो युवा ने पानी भरी हुई तलैया के साथ सेल्फी लेकर प्रशासन द्वारा बनाए गए वाटसएप ग्रुप में दिनभर डालते रहे। गौर करने वाली बात यह थी कि इस मिशन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा हो गई है। अटेली:50.0 एमएम

महेंद्रगढ़ पाली:25.5 एमएम

महेंद्रगढ़:33.8 एमएम

नारनौल: 20.4 एमएम

कनीना:20.0 एमएम

सतनाली:18.0 एमएम

नांगल चौधरी:10.0एमएम आने वाले दिनों में मानसून गतिविधियां में तेजी देखने को मिलेगी। क्योंकि मानसून धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ेगा और संपूर्ण हरियाणा एनसीआर में इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावनाएं बन रही है। जिले में रात्रि और कल सुबह और आने वाले दिनों में भी रूक-रूक कर झमाझम वर्षा होगी । भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।वर्तमान बारिश की गतिविधियां खरीफ फसलों के लिए वरदान और संजीवनी साबित होगी।

डा. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब

राजकीय महाविद्यालय नारनौल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.