जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर किया आभार व्यक्त
आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. सुकेश दीवान ने टेलीकांफ्रेंस से अपनी क्रियाकलापों की जानकारी साझा की।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. सुकेश दीवान ने टेलीकांफ्रेंस में पार्टी प्रमुख अरविद केजरीवाल से अपनी पार्टी संबंधित क्रियाकलापों के बारे में जानकारी साझा की। डॉ. सुकेश दीवान ने अपनी नियुक्ति राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा सहप्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, आप के दक्षिण हरियाणा जोन के प्रभारी रणवीर राठी एवं ओमप्रकाश गुप्ता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें। नई नियुक्तियों का ऐलान करते हुए डॉ. दीवान ने तत्काल प्रभाव से अमरसिंह सोनी को महेंद्रगढ़ विधानसभा मीडिया प्रभारी व रामकिशन यादव नांगल सिरोही प्रभारी बनाया।