अलग-अलग झगड़े में छह घायल
संवाद सहयोगी महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग गांव में हुए झगड़े में एक महिला सहित छह लोग घ्
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : क्षेत्र में अलग-अलग गांव में हुए झगड़े में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गांव चामधेड़ा का योगेश पुत्र नरेश कुमार, खुड़ाना की सावित्री देवी पत्नी दयाराम, संतलाल पुत्र दयाराम, गांव नांवा का सत्यनारायण पुत्र उमराव सिंह, बुडिन का कुलदीप पुत्र चंद्रपाल व अनूप पुत्र अमर सिंह झगड़े में घायल हो गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें