Move to Jagran APP

भारत के विकास में आधी आबादी की आत्मनिर्भरता महत्वपूर्ण

भारत के विकास में आधी आबादी का योगदान सदैव से ही महत्वपूर्ण रहा है। आज हम जब आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं तो यह बेहद आवश्यक है कि इस विकास यात्रा में महिलाएं भी अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 05:24 PM (IST)
भारत के विकास में आधी आबादी की आत्मनिर्भरता महत्वपूर्ण

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: भारत के विकास में आधी आबादी का योगदान सदैव से ही महत्वपूर्ण रहा है। आज हम जब आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं तो यह बेहद आवश्यक है कि इस विकास यात्रा में महिलाएं भी अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें।

loksabha election banner

इस कार्य में शिक्षा और पारिवारिक माहौल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह विचार हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता के रूप में दिल्ली राजस्व विभाग में उपायुक्त सुश्री ईरा सिघल उपस्थित रहीं।

विश्वविद्यालय के महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के साझा प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम के आरंभ में प्रकोष्ठ की संयोजक डा. रेनु यादव ने विषय परिचय प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय शिक्षक सुनील अग्रवाल ने अतिथि वक्ता ईरा सिघल का परिचय कराया। सुश्री ईरा सिघल ने अपने संबोधन में महिला सशक्तीकरण हेतु महिलाओं के आर्थिक रूप में आत्मनिर्भर होने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के पुरुषों और परिवार पर आश्रित होने के परिणामस्वरूप ही वह अपने निर्णय स्वयं ले पाने में सक्षम नहीं होती हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता के माध्यम से न सिर्फ सबल और सक्षम बनेंगी बल्कि प्रयासों से देश के विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेंगी। इस अवसर पर प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने भी सामाजिक सोच में बदलाव और आर्थिक सशक्तीकरण को महिलाओं के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. सारिका शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की डा. अनीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.