Move to Jagran APP

नशीले पदार्थ बेचने के मामले में एक महिला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी महेंद्रगढ़ शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ गांजा बेचने के मामले

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:26 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:26 PM (IST)
नशीले पदार्थ बेचने के मामले में एक महिला गिरफ्तार
नशीले पदार्थ बेचने के मामले में एक महिला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ गांजा बेचने के मामले में एक आरोपिता को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान झारखंड निवासी रिकी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक थाना शहर महेंद्रगढ़ प्रबंधक एसआइ अश्विनी के नेतृत्व में थाना शहर महेंद्रगढ़ की टीम ने महेंद्रगढ़ अनाज मंडी से एक महिला को अवैध नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रिकी निवासी झारखंड गांजा बेचने का काम करती है, अगर तुरंत छापेमारी की जाए तो आरोपिता को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। पुलिस की टीम द्वारा बताए हुए स्थान पर छापेमारी की गई, तलाशी लेने पर एक पालिथीन से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 300 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपिता को अवैध नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया और थाना शहर महेंद्रगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.