11 से 13 मार्च तक चलेगा पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान
जागरण संवाददाता, नारनौल : जिला में 11 से 13 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। उप सिविल सर्ज
जागरण संवाददाता, नारनौल : जिला में 11 से 13 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। उप सिविल सर्जन डॉ. रामनिवास डहिनवाल ने शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के लिए ऑटो रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ऑटो रिक्शा जिले के गांव-गांव में जाकर पोलियो का प्रचार करेंगे।
उन्होंने बताया अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 605 बूथों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त 29 मोबाइल टीम तथा 32 ट्रांजिट टीमें गठित की गई है। इस अभियान के लिए हम सबका दायित्व बनता है कि न केवल अपने सम्पर्क में आने वाले पात्र बच्चों को, बल्कि अन्य पात्र बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर दवा पिलाएं। दवाई से बच्चों में पोलियो की बीमारी से लड़ने की ताकत बढ़ती है तथा बच्चे पोलियो से अपंग होने से बच जाते हैं। इसलिए हर खुराक पोलियो से बचाव के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया है कि उपरोक्त टीमों द्वारा जिला में 110640 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा जरूर पिलवाए।
इस मौके पर डॉ. नरेंद्र कुमार अरबन नोडल अधिकारी, कंवरपाल, संदीप कुमार, राजे, योगे, रामकुमार व स्वास्थ्य विभाग नारनौल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।