विभिन्न वर्गों के लिए पद आरक्षण जनगणना 25 व 26 को
खंड महेंद्रगढ़ व सतनाली के विभिन्न वर्ग के पद आरक्षण जनगणना 25 व 26 जून को किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : खंड महेंद्रगढ़ व सतनाली के विभिन्न वर्ग के पद आरक्षण जनगणना 25 व 26 जून को किया जाएगा। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 9 व हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 5 व 6 के अनुसार सरपंचों व ग्राम पंचायत के पंचों के वार्डों के पदों में से सामान्य, सामान्य महिला, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जाति महिलाओं, पिछड़ा वर्ग के लिए पद आरक्षण जनगणना की जाएगी। जनगणना 2011 की प्रतिशतता के आधार पर यह जनगणना कार्य किया जाएगा। महेंद्रगढ़ एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि महेंद्रगढ़ के सरपंचों व ग्राम पंचायत के पंचों के वार्डों के पदों में से सामान्य, सामान्य महिला, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जाति महिलाओं, पिछड़ा वर्ग के लिए पद आरक्षण जनगणना 25 जून को सुबह दस बजे पंचायत समिति कार्यालय महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। इसी प्रकार खंड सतनाली की 26 जून को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति आरक्षण लाट की प्रक्रिया को उपस्थित होकर देख सकता है। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंद्रगढ़ व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सतनाली को वर्ष 1994 से वर्ष 2016 तक सभी वर्गों के आरक्षण किए गए पदों का विवरण भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।