संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
गांव मुड़िया खेड़ा निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : गांव मुड़िया खेड़ा निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव का महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भतीजे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह वह अपने ताऊ दिलेर सिंह को चाय देने के लिए खेत में गया तो उन्होंने बताया कि उनका जी घबरा रहा है। उसके ताऊ ने कपास की फसल में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया था। उसने इस विषय में अपने परिजनों को बताया वे उसे उपचार के लिए महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें