कड़ाके की ठंड से आमजन परेशान
संवाद सहयोगी मंडी अटेली सोमवार को लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के सहारे बैठे रहे। दो
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली: सोमवार को लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के सहारे बैठे रहे। दो बजे तक सूर्य का दर्शन ही नहीं हो पाया। दो बजे बाद सूर्य का दर्शन कुछ देर के लिए हुआ और दिनभर लुकाछिपी चलती रही, जिसके चलते जनजीवन काफी प्रभावित रहा। लोग गर्म वस्त्र पहन कर दिन भर अलाव जलाकर घरों में दुबके रहे। बड़े वाहनों में तो यात्रियों ने सफर किया, लेकिन दुपहिया वाहन चालकों का ठंड में बुरा हाल हो गया। ठंड को फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। जितनी ठंड होगी फसल में उतना ही मुनाफा होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें