भौतिक एवं रासायनिक विज्ञान में सूरज कालेज के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद सहयोगी महेंद्रगढ़ इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी द्वारा बीएससी आनर्स के भौतिक शास्त्र एव रसायन शास्त्र संकायों के फाइनल एवं छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी द्वारा बीएससी आनर्स के भौतिक शास्त्र एव रसायन शास्त्र संकायों के फाइनल एवं छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सूरज कालेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कालेज प्राचार्य सुधाकर गुप्ता ने बताया बीएससी रसायन विज्ञान में साक्षी शर्मा पुत्री नित्यानंद, अटेली ने 89.78 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रही तो दूसरी तरफ बीएससी भौतिकी पूजा से अन्य विद्यार्थी सुनीता पुत्री मुकेश ने 87.78, जान्वी पुत्री करण ने 86.83, विपिन कुमारी पुत्री वीरेंद्र सिंह ने 85.26, पूजा पुत्री धर्मेंद्र ने 83.3, सोनू कुमारी पुत्री अनिल कुमार ने 83.21, पूनम पुत्री रामपाल ने 81.33, सपना हवा पुत्री सिंह ने 81, ज्योति पुत्री सुभाष सोनी ने 80.5, कीर्ति पुत्री मनोज कुमार ने 80.27, पूनम कुमारी पुत्री नरेश कुमार ने 79.56, मोनिका पुत्री सज्जन सिंह ने 79.44, प्रियंका पुत्री बीरेंद्र सिंह ने 78.59, संदीप जोशी पुत्र श्याम सुंदर जोशी ने 77.81, सपना पुत्री भारत कुमार ने 77.14, सुनीता पुत्री सुरेंद्र सिंह ने 74.44, स्वाति पुत्री कप्तान सिंह ने 74.22, प्रीति पुत्री सतीश कुमार ने 74.0, सुधा पुत्री यादव रणवीर सिंह ने 73.32, रवि पुत्र कुमार राजेश कुमार ने 73.11, दीक्षा पुत्री महेश मित्तल ने 72.44, विकास यादव पुत्र कुलदीप सिंह ने 70.0 प्रतिशत अंक हासिल कर मेघा सूची में अपना नाम दर्ज करवा कर कॉलेज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। निदेशक संदीप प्रसाद ने बच्चों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा लगातार कॉलेज एवं युनिवर्सिटी स्तर प्राप्त सफलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। ऐसे परिणाम विद्यार्थियों के प्रयास एवं शिक्षकों की मेहनत से ही संभव है। उन्होने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।