Move to Jagran APP

लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन शॉपिग साइटों ने बंद की अपनी सेवाएं

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों के लिए देश को पूर्ण रूप से लॉकडाउन किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 04:04 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 04:04 PM (IST)
लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन शॉपिग साइटों ने बंद की अपनी सेवाएं
लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन शॉपिग साइटों ने बंद की अपनी सेवाएं

जागरण संवाददाता, नारनौल : कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों के लिए देश को पूर्ण रूप से लॉकडाउन किया है। ऐसे में फ्लिपकार्ट, अमेजन, मित्रा व स्नैपडील जैसी कई बड़ी ऑनलाइन शॉपिग साइटों ने भी अपनी सेवाओं को रोक दिया है। ऑनलाइन शॉपिग साइटें अब कोई भी नया आर्डर नहीं ले रही है। अगर कोई साइट नया आर्डर ले रही है तो उसकी डिलीवरी को समय 15 अप्रैल के बाद का दिखा रही है। ऐसे में लॉकडाउन से पूर्व लोगों द्वारा आर्डर देकर मंगवाए गए सामान भी अभी तक उनके पास नहीं पहुंच पाए हैं। इससे ऐसे लोगों को परेशानी हो रही है जिन्होंने अपने आर्डर का आनलॉइन भुगतान कर दिया है और उन्हें अब तक अपना सामान नहीं मिल पाया है।

loksabha election banner

फ्लिपकार्ट, अमेजन, मंत्रा व स्नेपडील जैसी बड़ी ऑनलाइन शॉपिग साइटों से प्रतिदिन हजारों लोग ऑनलाइन शॉपिग करते हैं, क्योंकि यहां पर लोगों को अपनी पसंद का सामान उचित रेट पर उपलब्ध हो जाता है। इसलिए अधिकतर लोग ऑनलाइन शॉपिग करते हैं, लेकिन देश में तेजी से फैले कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करना पड़ा है। इस लॉकडाउन में केवल जरूरी सामान जैसे फल, सब्जी, मेडिकल स्टोर व अन्य रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। जबकि अन्य सभी प्रकार की सेवाओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिग साइटों ने भी अपनी सेवाओं को बंद करना पड़ा है, क्योंकि उन्हें एक निर्धारित समय में अपने उपभोक्ताओं को उसके द्वारा आर्डर किया सामान उस तक पहुंचाना होता है। मगर लॉकडाउन के चलते वे उपभोक्ताओं तक तय समय में उनका सामान उन तक नहीं पहुंचा पा रही हैं। इसलिए ऑनलाइन शॉपिग साइटों ने अपनी सभी सेवाओं को 21 दिनों के लिए बंद कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.