Move to Jagran APP

पुलिसकर्मी डेढ़ साल से कर रहा था मुंहबोली बेटी से दु्ष्कर्म, शादी होने के बाद भी बनाए अवैध संबंध

पुलिसकर्मी मुंहबोली बेटी से लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। यहां तक कि लड़की की शादी होने के बाद भी उसके संपर्क में रहा जिसके चलते पति-पत्नी के रिश्ते में भी दरार आ गई।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 08:14 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 08:39 AM (IST)
पुलिसकर्मी डेढ़ साल से कर रहा था मुंहबोली बेटी से दु्ष्कर्म, शादी होने के बाद भी बनाए अवैध संबंध
पुलिसकर्मी डेढ़ साल से कर रहा था मुंहबोली बेटी से दु्ष्कर्म, शादी होने के बाद भी बनाए अवैध संबंध

नारनौल [राजकुमार]। हरियाणा के नारनौल के कनीना खंड में इंसानियत के साथ रिश्ते को भी शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गांव के ही एक शख्स ने मुंहबोली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित व्यक्ति अशोक उर्फ आकाश पुलिस में कार्यरत है और विभाग में बतौर वायरलेस ऑपरेटर कार्यरत है।आरोप है कि रिश्ते को शर्मसार करते हुए अशोक अपनी ही मुंहबोली बेटी से लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। यहां तक कि लड़की की शादी होने के बाद भी उसके संपर्क में रहा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके चलते पति-पत्नी में भी दरार आ गई। आखिरकार लड़की ने परिजनों के साथ नारनौल महिला थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया है, इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

loksabha election banner

मां-बाप के विश्वास के साथ किया छल

बताया जा रहा है कि जिला महेंद्रगढ़ के गांव की यह पीड़ित लड़की कॉलेज में एमएससी करती थी, जबकि उसी गांव का व्यक्ति जो पुलिस में वायरलेस ऑपरेटर है और वर्तमान में चंडीगढ़ डाक ले जाने का कार्य करता है। उसका लड़की के परिवार से आना जाना था और उसे बेटी कह कर पुकारता था। इसके चलते परिवार वाले उस पर विश्वास करते थे। वह अक्सर अपनी कार से गांव से उसे रेवाड़ी छोड़ता था। इसके बाद लड़की कॉलेज में पढ़ने के लिए जाती थी। लड़की के परिजनों को विश्वास था, इसलिए उसे रोजाना गाड़ी में बैठा कर ले जाने की अनुमति दे रखी थी।

पहली बार नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

पीड़ित लड़की का कहना है कि जुलाई, 2018 में उसकी नीयत में खोट आ गया और गांव से गाड़ी में बैठाकर लड़की को रेवाड़ी की ओर ले गया, जहां रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोश होने पर उसने लड़की से दुष्कर्म किया फिर उसे रेवाड़ी छोड़ दिया। लड़की होश में आई तो फिर उसे चक्कर आने लगे और उसने अपने साथ गलत होने का अहसास हुआ। दुष्कर्म आरोपित ने लड़की को बताया कि उसकी वीडियो बना ली है और अगर वह किसी को बताएगी तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर देगा।

कई बार होटल ले जाकर बनाए अवैध संबंध

इसके बाद जब भी मन करता आरोपित लड़की के साथ अवैध संबंध बनाता। यहां तक कि रेवाड़ी के सैंडपाइपर और मेहताब नामक होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बार-बार वीडियो बनाई पुलिस की धौंस दिखाई और बताया कि वह सभी कानून की धाराओं को जानता है। यदि कुछ किसी को बताने का प्रयास किया तो उसके परिजनों तथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

शादी के बाद भी नहीं आया लड़की पर रहम

इस बीच लड़की की 19 नवंबर, 2019 को लड़की की शादी हो गई, पर आरोपित ने पीछा नहीं छोड़ा। लड़की के पति को भी इस संबंध में फोन पर धमकी दी और बताया कि सभी अश्लील फोटो व वीडियो उसके पास हैं। रिश्ते खराब होने पर 27 दिसंबर 2019 को लड़की का पति उसको गांव छोड़ गया। जब लड़की ने दुष्कर्मी से उसे अमन चैन की जिंदगी जीने की प्रार्थना की तो 31 दिसंबर को वायरलेस ऑपरेटर ने लड़की को अमन चैन से जीने देने का विश्वास दिलाया। इसके बाद फिर एक जनवरी को दुष्कर्म आरोपित लड़की के घर के सामने जा पहुंचा और ब्लैकमेल करने लगा। आखिरकार लड़की ने महिला थाना नारनौल में जाकर मामला दर्ज करवा दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.