Move to Jagran APP

हकेवि में नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट 2022 का आयोजन आज

संवाद सहयोगी महेंद्रगढ़ हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ में बुधवार को ने

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:34 PM (IST)
हकेवि में नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट 2022 का आयोजन आज
हकेवि में नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट 2022 का आयोजन आज

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में बुधवार को नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट 2022 का आनलाइन आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस क्लब एवं उन्नत भारत अभियान द्वारा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल व्यक्तियों व परिवारों की भूमिका आधारित उपाय विषय पर केंद्रित इस आयोजन के संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व सतत व्यावसायिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त कर पाना संभव होगा। उन्होंने युवाओं का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आयोजन के संयोजक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस विषय में हमें दैनिक प्रयासों के अंतर्गत विशेष रूप से जागरूक रहने की जरूरत है वरना पर्यावरण को भारी हानि होगी।

loksabha election banner

प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने विचार रखने और पर्यावरण संरक्षण के मोर्चे पर आवश्यक समस्या का समाधान खोजने में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय में आयेाजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रमोद कुमार, डा. ऊषा नागराजन, डा. अनिता कुमारी व डा. अनूप कर रहे हैं। यह कार्यक्रम तीन स्तरों में आयोजित किया जाएगा। स्तर एक में विश्वविद्यालय स्तर की आनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता शामिल है, जिसमें छात्र अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और सर्वश्रेष्ठ पांच से आठ विद्यार्थी सेमीफाइनल में जाएंगे, जिसका आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इसी क्रम में फाइनल प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण समारोह 27 फरवरी को संसद भवन में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.