Move to Jagran APP

24 दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की गत 24 दिनों से चल रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। इसके बाद कर्मचारी अपने काम पर लौट आए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल सिरोही के कर्मचारियों ने खंड प्रधान माया देवी व राज्य वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश चौहान के साथ अपनी ड्यूटी ज्वाइन की। खंड सचिव धन¨सह ने बताया की सरकार ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें मान ली है जिनमें मुख्य रूप से 4200 ग्रेड पे, वर्दी भत्ता, यात्रा भत्ता आदि शामिल हैं। सरकार ने एस्मा के तहत दर्ज मुकदमे एवं एफआईआर भी वापस ले ली हैं। शुक्रवार सायं के समय एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ वार्ता के लिए अंबाला जा रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 05:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 05:27 PM (IST)
24 दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी
24 दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी

जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़:

loksabha election banner

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की गत 24 दिनों से चल रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। इसके बाद कर्मचारी अपने काम पर लौट आए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल सिरोही के कर्मचारियों ने खंड प्रधान माया देवी व राज्य वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश चौहान के साथ अपनी ड्यूटी ज्वाइन की। खंड सचिव धन¨सह ने बताया की सरकार ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें मान ली है जिनमें मुख्य रूप से 4200 ग्रेड पे, वर्दी भत्ता, यात्रा भत्ता आदि शामिल हैं। सरकार ने एस्मा के तहत दर्ज मुकदमे एवं एफआइआर भी वापस ले ली हैं। शुक्रवार शाम के समय एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ वार्ता के लिए अंबाला जा रहा है जिसमें मांगों का नोटिफिकेशन जारी होने की पूरी उम्मीद है। इस अवसर पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर गीता देवी, अनीता, कमला, रितु, सुशीला, ¨पकी, स्नेह, निर्मला, शकुंतला, शर्मिला, अशोक, अनूप, मनोज, वीरेंद्र, सतपाल, पवन, मुकेश, धर्म¨सह, कृष्ण, दिनेश, राजपाल, कर्मवीर, श्यामसुंदर, नरेन्द्र आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.