Move to Jagran APP

जिला में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंचा

उत्तरी पर्वतीय इलाकों में रिकार्ड तोड़ बर्फबारी की वजह से मैदानी राज्यों पर उतरी ठंडी और बर्फीली हवाओं ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 07:37 PM (IST)
जिला में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंचा
जिला में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंचा

जागरण संवाददाता, नारनौल: उत्तरी पर्वतीय इलाकों में रिकार्ड तोड़ बर्फबारी की वजह से मैदानी राज्यों पर उतरी ठंडी और बर्फीली हवाओं ने हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से कंपकंपा देने वाली ठंड के असर से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह ऊपरी सतह पर दो हवाओं के मेल से शुक्रवार दिनभर इलाके पर बादलवाई बनी हुई है। हवाओं की गति में कमी की वजह से धुंध और कोहरे में इजाफा हुआ है। हरियाणा में शुक्रवार को सबसे ठंडा हिसार रहा और दूसरे स्थान पर कौल, कैथल और तीसरे स्थान पर सिरसा रहा। वहीं चौथे स्थान पर बालसमंद और महेंद्रगढ़ शुक्रवार को पांचवें पायदान पर रहा, जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.6 और अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.