ब्राजील व इजराल से किए समझौते से प्रदेश में बढ़ा पशुधन
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने क्षेत्र के गांव ताजपुर में भारतीय पशु प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया।
संवाद सहयोगी, अटेली:
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने क्षेत्र के गांव ताजपुर में भारतीय पशु प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सरदार बल्लभ पटेल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित भी किया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने ग्रामीण आंचल में इस मेले का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जिसके किसानों के पास अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक दूध देने वाले गाय भैंस जैसे पशु हैं। यह सब यहां के किसानों की मेहनत का परिणाम है। हरियाणा प्रदेश प्रति व्यक्ति प्रति पशु उत्पादन में देशभर में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि विश्व में पशुओं की सबसे अच्छी नस्ल के लिए ब्राजील और इजराइल को जाना जाता था, लेकिन अब देश व प्रदेश के किसानों की मेहनत के परिणाम स्वरूप देश व प्रदेश में भी अच्छी नस्ल के गाय व भैंस पाई जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सोच है कि किसानों की आमद कृषि के साथ-साथ पशुओं से भी बढ़े। उनके मंत्रीकाल में ब्राजील व इजराइल के साथ प्रदेश सरकार ने कई एमओयू साइन किए थे, जिनसे प्रदेश में पशुधन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि जहां दूध दही का खाना वह प्रदेश हरियाणा यह कहावत पूरे देश व विदेश में सुनी व बोली जाती है। यह सब यहां के किसानों द्वारा अच्छी किस्म के गाय भैंस पालने की बदौलत ही सार्थक है। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन में भी बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं यही कारण है कि प्रदेश में एक से एक अच्छी नस्ल की गाय और भैंस इस समय मौजूद है। उन्होंने कहा कि किसान फसल के साथ-साथ पशुओं के पालने में भी मेहनत करेगा, उतना ही उसको आमदनी में फायदा मिलेगा। वहीं प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मंत्री काल में किसानों को पशुधन बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं तैयार हुई, जिनका लाभ किसान अब उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ जब सिचाई मंत्री थे तो उन्होंने नहरी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पंप हाउसों की मोटर बदलवाने और अन्य लिफ्टिग उपकरणों के लिए 143 करोड़ रुपये जारी किए थे। जिस कारण महेंद्रगढ़ जिले के सारे पंप हाउसों की मोटर चेंज हो गई और नहरी पानी अंतिम टेल तक पहुंचा। इसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल व ओमप्रकाश धनखड़ को जाता है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री काल में पशुओं के लिए नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 13 अस्पताल खुले जो बड़ा सराहनीय कार्य रहा। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण आंचल में इस तरह के पशु प्रदर्शनी आयोजित करने से पशुपालकों में ऊर्जा का संचार होता है और पालन क्रिया में नई-नई तकनीक का पता चलता है। पशुपालकों को इस तरह के पशु प्रदर्शनी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने उक्त कार्यक्रम के आयोजकों को 5 लाख का अनुदान देने की घोषणा की।
बाक्स
पशुओं ने रैंप पर चल कर किया कैटवाक
इस प्रदर्शनी में 850 पशुओं ने हिस्सा लिया और रैंप पर पशुओं को चलाया गया। इस मौके पर कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंत्री जसवंत बावल, रेवाड़ी से विधानसभा प्रत्याशी रहे सुनील यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट, मीडिया पार्टी प्रभारी नरेंद्र मिरिया, जयराम यादव, कैलाश सोनी पहलवान, बजरंग लाल अग्रवाल, ताजपुर के सरपंच इंद्रजीत यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।