Move to Jagran APP

दो दिन में मंडी में किसानों की संख्या नहीं बढ़ाई तो किया जाएगा चक्का जाम : योगेन्द्र यादव

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों को डर है कि उनके पास थोड़ा बहुत अधिकार है वह भी उनसे छीन जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 02:16 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 02:16 PM (IST)
दो दिन में मंडी में किसानों की संख्या नहीं बढ़ाई तो किया जाएगा चक्का जाम : योगेन्द्र यादव
दो दिन में मंडी में किसानों की संख्या नहीं बढ़ाई तो किया जाएगा चक्का जाम : योगेन्द्र यादव

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली

loksabha election banner

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों को डर है कि उनके पास थोड़ा बहुत अधिकार है, वह भी उनसे छीन जाएगा। तीन अध्यादेशों के जरिये न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म करने की कोशिश हो रही है। यादव अटेली में पत्रकारों से बात कर रहे थे। किसान अपनी फसल का उचित दाम मांग रहा है। अगर बिल सही है तो बिल में एमएसपी को जोड़ने में क्या नुकसान है। उसको जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमएसपी की गारंटी कानूनी हक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जो तीन कानून लेकर आई है, इससे पूरे देश में किसान गुस्से में है। योगेन्द्र यादव ने मंडी का निरीक्षण किया। किसानों से बाजरा खरीद में कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। इसकी जानकारी ली। उन्होंने मंडी में प्रतिदिन 500 किसानों को बुलाने की बात कही, ताकि किसान अपना अनाज बेच कर जरूरतों को पूरा कर सके। अगर ऐसे ही खरीद चली तो 100 दिनों में भी किसानों का अनाज खरीदा नहीं जा सकेगा। सरकार दाना-दाना खरीदने की बात कह रही है लेकिन धरातल में हो रही खरीद से लगता है कि किसानों का एक साल में भी सरकार फसल की खरीद नहीं कर पाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने दो दिन में किसानों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम भी किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ स्वराज इंडिया के अटेली से प्रत्याशी रहे संदीप कुमार, राज्य महा सचिव दीपक लांबा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजबाला भी साथ रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.