Move to Jagran APP

यदुवंशी स्कूल में आनलाइन मनाया मानव अधिकार मनाया

यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ में ऑनलाइन मानव अधिकार दिवस मनाया गया। ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव मुख्यातिथि डायरेक्टर विजय सिंह यादव विशिष्ट अतिथि तथा विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने अध्यक्ष के रूप में शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 07:01 PM (IST)
यदुवंशी स्कूल में आनलाइन मनाया मानव अधिकार मनाया
यदुवंशी स्कूल में आनलाइन मनाया मानव अधिकार मनाया

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: यदुवंशी शिक्षा निकेतन, महेंद्रगढ़ में ऑनलाइन मानव अधिकार दिवस मनाया गया। ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव मुख्यातिथि, डायरेक्टर विजय सिंह यादव विशिष्ट अतिथि तथा विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने अध्यक्ष के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए मानवाधिकार पर भाषण प्रतियोगिता रखी गई। इसमें आदित्य, खुशी, दीप्ति, ईशु, जागृति, प्रवीन, कनिका, निपेश, आकाश व रेखा ने शानदार प्रस्तुति देकर मानवाधिकारों से अवगत करवाया।

loksabha election banner

उन्होंने अपने-अपने संबोधन में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प होने का प्रण भी लिया। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने मानव अधिकार दिवस पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानव अधिकार सभी अधिकारों का एक समूह है जो हर व्यक्ति को उसके लिग, जाति, पंथ, धर्म, राष्ट्र, स्थान या आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना दिया जाता है। इन्हें नैतिक सिद्धांत भी कहा जाता है।

विद्यालय के निदेशक विजय सिंह यादव ने सही मायने में मानव अधिकार दिवस की व्याख्या करते हुए विद्यार्थियों को उनके अधिकारों से अवगत करवाया। साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में इसकी शुरुआत 28 सितम्बर, 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में लाने से हुई, वहीं 10 दिसम्बर को आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। यदुवंशी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव ने कहा कि मानव को जीने के अधिकार के साथ-साथ वे सभी अधिकार प्राप्त हैं जो जीवन के लिए बहुत ही अनिवार्य हैं।

यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने मानवाधिकार दिवस पर विद्यार्थियों को प्रेरित कर उन्हें दिवस का महत्व बताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मानव अधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक मानव पूर्ण मान-सम्मान के साथ जी सकें, इसे सुनिश्चित करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.