93 वर्ष की उम्र में भी स्वस्थ हैं पूर्व मुख्य अध्यापक
एक ओर जहां 30-35 वर्ष का व्यक्ति विभिन्न दवाओं के सहारे चल रहा है वहीं कनीना निवासी मुख्याध्यापक करतार सिंह 93 वर्ष की उम्र में भी स्वस्थ हैं।
संवाद सहयोगी, कनीना :
एक ओर जहां 30-35 वर्ष का व्यक्ति विभिन्न दवाओं के सहारे चल रहा है वहीं कनीना निवासी पूर्व मुख्य अध्यापक करतार सिंह 93 वर्ष की उम्र में भी स्वस्थ और दुरुस्त होने का दावा कर रहे हैं। वे आज भी नियमित रूप से बिना किसी सहारे के उठना, बैठना, घूम फिर लेते हैं। संतुलित खानपान का वे आज भी ध्यान रखते हैं। एक शिक्षाविद होने के नाते वे आज भी अनुशासित जीवन जीना पसंद कर रहे हैं। वे वर्षों से दैनिक जागरण समाचार पत्र पढ़ते आ रहे हैं। कनीना में दो बार पालिका पार्षद रह चुके तथा पितामह कान्ह सिंह कालेज के पदाधिकारी रहे तथा धनौंदा के राजकीय स्कूल से सेवानिवृत्त हुए करतार सिंह मुख्य अध्यापक स्वतंत्रता आंदोलन की यादों को आज भी याद करते हैं। लोगों के साथ बैठकर बातें करना उन्हें पसंद है। आज भी अपना दैनिक कार्य स्वयं करते हैं जिनमें चलना, फिरना टहलना आदि है। वे सभी को भलीभांति जान पहचान लेते हैं। वे कहते हैं कि वे बिना चश्मा पहने समाचार पत्र पढ़ लेते हैं। उनका कहना है कि यदि शाकाहार भोजन लिया जाए तो उम्र दर उम्र इंसान चलता रहेगा। उनका कहना है कि पहले भी आजादी का जश्न देखते आए हैं और इस आजादी के जश्न 15 अगस्त को एक बार फिर से देखेंगे।