पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट दलीप सिंह का निधन
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के पूर्व जिला प्रधान अनिल रसूलपुरिया के पिता दिलीप सिंह का निधन हो गया।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के पूर्व जिला प्रधान अनिल रसूलपुरिया के पिता दलीप सिंह यादव पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। मंगलवार सुबह उनका पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। दलीप सिंह सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवी के रूप में कार्य किया। वे हमेशा सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे। उनके अंतिम संस्कार में पंचायत समिति सदस्य बीरसिंह, सरपंच उमेद सिंह, जयसिंह नंबरदार, ओमबीर नंबरदार, डॉ. दिनेश, एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश चौहान, जितेंद्र यादव, राजकुमार, कंवरपाल, सुभाषचंद, शीशराम, ईश्वर सिंह, अनूप रिवासा, मनोज देवास, सतेंद्र फार्मासिस्ट आदि गणमान्य लोग शामिल थे।