बारिश के बाद फिर से कोहरा
क्षेत्र में जहां मौसम करवटें ले रहा है वहीं शक्रवार को कनीना क्षेत्र में कोहरे दिखाई दिया। कनीना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मिलीमीटर बारिश हुई वहीं बारिश पश्चात कोहरे ने दस्तक दी। सर्दी के मौसम में कोहरा महज पांच दिन दिखाई दिया था। ¨कतु मौसम ने काफी करवटे ली है। आस-पास क्षेत्रों में ओलावृटि भी हुई है। फसल पकी हुई है।
संवाद सहयोगी, कनीना :
क्षेत्र में जहां मौसम करवट ले रहा है वहीं शुक्रवार को कनीना क्षेत्र में कोहरा दिखाई दिया। कनीना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मिलीमीटर बारिश हुई वहीं बारिश के पश्चात कोहरे ने दस्तक दी। सर्दी के मौसम में कोहरा महज पांच दिन दिखाई दिया था। ¨कतु मौसम ने काफी करवटें ली हैं। आस-पास क्षेत्रों में ओलावृटि भी हुई है। फसल पकी हुई है। कभी सर्दी, कभी गर्मी, कभी धुंध तो कभी तेज सूर्य चमकता देखा गया है। किसान बार-बार मौसम बदलने से परेशान हैं। किसान सूबे ¨सह, राजेंद्र ¨सह, सुमेर ¨सह, महेश कुमार, नरेश कुमार, अजीत कुमार आदि ने बताया कि यदि मौसम ठीक रहा तो बेहतर पैदावार होगी। उन्होंने बताया कि बार-बार मौसम बदलने से उनकी पकने जा रही सरसों की फसल को नुकसान होने का अंदेशा बन जाता है वहीं गेहूं की फसल अंगड़ाई ले रही है। गेहूं फसल पकने में समय लगेगा।