पांच लोगों ने मां-बेटे को पीटकर किया घायल
संवाद सहयोगी महेंद्रगढ़ गांव जांजडियावास में चार-पांच लोगों ने मिलकर मां-बेटे को पीटकर
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:04 PM (IST)
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : गांव जांजडियावास में चार-पांच लोगों ने मिलकर मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गांव जांजडियावास में हुए झगड़े में शर्मिला पत्नी सुरेश कुमार व कपिल पुत्र सुरेश कुमार झगड़े में घायल हो गए। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें