किसान एमएफएमबी पोर्टल पर 31 तक करें फसल की जानकारी अपलोड
संवाद सूत्र कनीना मंगलवार को खंड कृषि अधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यो
संवाद सूत्र, कनीना: मंगलवार को खंड कृषि अधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान 31 जनवरी तक अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। इस पोर्टल को और अधिक गतिशील तथा कारगर बनाने के लिए रेलटेल क्लाउड सर्वर पर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से रबी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसानों द्वारा पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा भी विभिन्न योजनाओं को भी इस पोर्टल से जोड़ा गया है। किसान 31 जनवरी तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कनीना खंड में करीब 34 हजार हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से 20,760 हैक्टेयर पर सरसों व 9,480 हैक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। 400 हैक्टेयर क्षेत्र में हरे चारे की फसल तैयार की गई है। 21-22 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। 26 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।