Move to Jagran APP

किसान 31 तक पोर्टल पर अपलोड करे फसल की जानकारी : गजानंद शर्मा

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान 31 जनवरी तक अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 05:58 PM (IST)
किसान 31 तक पोर्टल पर अपलोड करे फसल की जानकारी : गजानंद शर्मा
किसान 31 तक पोर्टल पर अपलोड करे फसल की जानकारी : गजानंद शर्मा

संवाद सूत्र, कनीना: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान 31 जनवरी तक अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। खंड कृषि अधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया कि इस पोर्टल को और अधिक गतिशील तथा कारगर बनाने के लिए रेलटेल क्लाउड सर्वर पर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से रबी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसानों द्वारा पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा भी विभिन्न योजनाओं को इस पोर्टल से जोड़ा गया है। किसान 31 जनवरी तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कनीना खंड में 20760 हेक्टेयर पर सरसों व 9480 हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। 400 हेक्टेयर क्षेत्र में हरे चारे की फसल तैयार की गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.