किसान दिवस समारोह का आयोजन 23 को
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशालय द्वारा 23 दिसंबर को किसान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशालय द्वारा 23 दिसंबर को किसान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2019-20 के प्रगतिशील किसानों, महिला किसानों को किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उपरोक्त पुरस्कार के लिये गठित कमेटी के निर्देशानुसार प्रगतिशील किसान, महिला किसान अपना आवेदन भर कर जमा करवा सकते हैं। इस आवेदन में उन्हें उनके द्वारा कृषि उत्पादन में नवीनतम तकनीकों के उपयोग लगाये गये सहायक कृषि धंधों, उपलब्ध कृषि संसाधनों व मशीनरी, उपयोग में लाई जा रही नवीन कृषि प्रणाली प्राप्त पुरस्कार से जुड़ी जानकारी देनी होगी। आवेदन फार्म कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। इच्छुक प्रगतिशील किसान आगामी सात दिसंबर तक आवेदन भर कर कृषि विज्ञान केंद्र में जमा करवाना होगा।