दुर्गा प्रसाद आर्य समाज के थे पुरोधा
खातोली जाट के पूर्व सरपंच दुर्गा प्रसाद का सोमवार दोपहर को 90 वर्ष की आयु में निधखातोली जाट के पूर्व सरपंच दुर्गा प्रसाद का सोमवार दोपहर को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे आर्य समाज के प्रखर अनुयायी और सामाजिक व्यक्ति थे।
जागरण संवाददाता, नारनौल: खातोली जाट के पूर्व सरपंच दुर्गा प्रसाद का सोमवार दोपहर को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे आर्य समाज के प्रखर अनुयायी और सामाजिक व्यक्ति थे। दुर्गा प्रसाद लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। हरियाणा सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री ओम प्रकाश यादव ने उनके पैतृक निवास गांव खातोली जाट में पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि दुर्गा प्रसाद आर्य समाज के पुरोधा थे। दुर्गा प्रसाद सरपंच के पोते इंजीनियर तेजपाल यादव क्षेत्र में लगातार पर्यावरण के लिए एवं स्टोन क्रशरों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ रहे है। तेजपाल यादव ने बताया कि उनके दादा पूर्व सरपंच दुर्गा प्रसाद यादव प्रेरणास्त्रोत और आदर्श थे। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके पैतृक निवास गांव खातोली जाट में मंत्री ओमप्रकाश यादव, कांग्रेस नेता रामेश्वर पहलवान, पूर्व जिला पार्षद नंदलाल भोजावास, पूर्व सरपंच अभय सिंह कुमार भुंगारका, पूर्व सरपंच निहाल सिंह कमानिया, पूर्व सरपंच रामअवतार कमानिया, पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच दिलीप यादव और पूर्व सरपंच सत्यप्रकाश शास्त्री भी मौजूद रहे। जाखनी में भ्रमण करने पहुंचे श्रद्धालु
जासं, नारनौल: राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गांव जाखनी की पहाड़ी पर बने माता के मंदिर में श्रद्धालु भ्रमण करने पहुंचे। यह पर्यटन स्थल गांव की एक पहाड़ी पर स्थित है, जहां माता का भव्य मंदिर है। पर्यटन मंत्रालय 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मना रहा है। इस बार पर्यटन दिवस की थीम ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर देश के पर्यटन स्थलों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनके रखरखाव का दायित्व निभाए। इस अवसर पर हरीश, भोला, अजित, सिद्धार्थ यादव, अविनाश, अंकित, विक्की, पंकज व अन्य ग्रामीण युवा उपस्थित रहे।