राशन देते समय डिपो होल्डर नहीं दे रहे राशन पर्ची
डिपो होल्डरों द्वारा वितरित किया जा रहा बायोमेट्रिक मशीन में भी धांधलेबाजी।
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : डिपो होल्डरों द्वारा वितरित किया जा रहा बायोमेट्रिक मशीन में भी डिपो होल्डर पर धांधलेबाजी करने का आरोप लगा रहे हैं। डिपो होल्डर बायोमेट्रिक मशीन से निकलने वाली पर्ची नहीं निकाल रहे है। जिससे अंगूठा लगवाने के बाद कई लोगों को राशन कम दे दिया जाता है। राशन लेने वाले बहुत से उपभोक्ताओं को यह जानकारी भी नहीं है कि प्रति व्यक्ति 10 किलो गेहूं मिलते है। बहुत से लोगों को 5 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से गेहूं दे देते है। अगर कोई विरोध करता है तो उसको बाद में पूरा दे देते है और नहीं करता है तो उसका राशन हजम कर जाते है। राशन लेने वाले लोग बायोमैट्रिक मशीन में पर्ची निकलवानी अनिवार्य करवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। हर गांव से राशन कम मिलने की शिकायत मिल रही है। इसका समाधान केवल बायोमेट्रिक से राशन पर्ची निकलनी अनिवार्य करनी चाहिए। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत उनको भी मिली है। वे शिकायतों को उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएंगे।