हत्या आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग
गांव बवाना निवासी गौरव की हत्या नौ अक्टूबर 2021 को मालड़ा बांस की नहर के पास कर दी गई थी।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:
गांव बवाना निवासी गौरव की हत्या नौ अक्टूबर 2021 को मालड़ा बांस की नहर के पास कर दी गई थी। कुछ मुख्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो मुख्य आरोपित आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस संबंध में गौरव की मां प्रीति यादव व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साथ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने जिला सचिवालय नारनौल पहुंची। पुलिस अधीक्षक बैठक में व्यस्त होने के कारण हेडक्वार्टर डीएसपी ने उनकी शिकायत ली और आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार करवाने का आश्वासन दिलाया। गौरव की मां प्रीति ने कहा कि नौ अक्टूबर को उनके बेटे गौरव की महेंद्रगढ़ शहर से अपने घर बवाना में आते समय मालड़ा नहर की होटल के पास बदमाशों ने पकड़ कर निर्मम पिटाई करते हुए मौत के घाट उतार दिया था। इन बदमाशों में से अभी भी दो हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उन्हें जान माल का खतरा है।