Move to Jagran APP

असंगठित कामगारों के राष्ट्रीय डेटाबेस के लिए पंजीकरण अनिवार्य

उपायुक्त अजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में ई-श्रम के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली तथा अधिकारियों को असंगठित कामगारों के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त अजय कुमार ने निर्देश दिए कि सभी असंगठित कामगारों के राष्ट्रीय डेटाबेस के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 05:21 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM (IST)
असंगठित कामगारों के राष्ट्रीय डेटाबेस के लिए पंजीकरण अनिवार्य
असंगठित कामगारों के राष्ट्रीय डेटाबेस के लिए पंजीकरण अनिवार्य

जागरण संवाददाता,नारनौल: उपायुक्त अजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में ई-श्रम के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली तथा अधिकारियों को असंगठित कामगारों के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त अजय कुमार ने निर्देश दिए कि सभी असंगठित कामगारों के राष्ट्रीय डेटाबेस के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। सभी असंगठित कामगारों के ई-श्रम कार्ड बनवाए जाएं ताकि उनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

loksabha election banner

असंगठित कामगारों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती। इसलिए आप कैंप लगाकर उनको योजनाओं के बारे में जागरूक करें तथा उनके ई-श्रम कार्ड बनवाएं। ई-श्रम कार्ड पूरे भारत में स्वीकार्य होगा। इस कार्ड से पीएमएसबीवाई के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज मिलेगा तथा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण ई-श्रम द्वारा किया जाएगा। आपदा या महामारी जैसे कठिन परिस्थितियों में केंद्र व राज्य सरकारों से मदद प्राप्त करने में भी आसानी होगी। इस कार्ड के माध्यम से दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर दो लाख रुपये, आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपये की अनुदान राशि मिलती है। इस अवसर पर औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक निदेशक डीपी सिंह, लेबर इंस्पेक्टर सत्यवान, असिस्टेंट महेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। पंजीकरण के लिए आवश्यक शर्तें एवं प्रक्रिया: उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए कामगार की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा ईपीएफओ व ईएसआइसी/ एनपीएस का सदस्य तथा कामगार आयकरदाता नहीं होना चाहिए। कामगार स्वयं भी ई-श्रम डाट जीओवी डाट इन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं तथा अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र व अंत्योदय केंद्र पर जाकर मुफ्त में पंजीकरण करवा सकते हैं। ई-श्रम कार्ड के पंजीकरण के लिए आवेदक का आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक व आधार कार्ड से लिक मोबाइल नंबर होना चाहिए। पुरानी अनाज मंडी में 30 को ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन: अतिरिक्त श्रम आयुक्त गुरुग्राम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को पुरानी अनाज मंडी में असंगठित कामगारों के लिए आयोजित होने वाले ई-श्रम कार्ड कैंप का निरीक्षण करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.