कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन को पत्नी शोक
संस महेंद्रगढ़ कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व जिला प्रधान कंवर सिंह यादव की पत्नी प्रेम देवी का बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 07:43 PM (IST)
संस, महेंद्रगढ़ : कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व जिला प्रधान कंवर सिंह यादव की पत्नी प्रेम देवी का बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। वे धार्मिक विचारों एवं मिलानसार प्रवृति की महिला थी। काफी उपचार के बावजूद भी वो बीमारी से ऊबर नहीं पाई। अंतिम संस्कार के दौरान नांगल चौधरी से विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, एसएसबोर्ड के पूर्व सदस्य देवेंद्र यादव, डॉ. बीर सिंह यादव, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान पवन खैरवाल सहित अनेक लोगों शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें