अभिषेक कुरहावटा चौथी बार बने इनसो के जिला अध्यक्ष
संवाद सहयोगी महेंद्रगढ़ जननायक जनता पार्टी ने अपने छात्र संगठन इनसो का विस्तार किया है जि
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने अपने छात्र संगठन इनसो का विस्तार किया है, जिसमें महेंद्रगढ़ में अभिषेक कुरहावटा को चौथी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभिषेक निरंतर छात्र हितों की आवाज उठाने में निरंतर संघर्षरत रहे हैं। इनसो जिला अध्यक्ष बनने पर अभिषेक ने पार्टी इनसो संस्थापक व जेजेपी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दी है, उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और निरंतर छात्र हितों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे। अभिषेक ने बताया इनसो ने सदैव छात्र हितों की आवाज को सड़क से लेकर के संसद तक लड़ने का काम किया है।