नागरिक अस्पताल में 93 लोगों को लगी वैक्सीन
महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 93 लोगों को पहली व दूसरी वैक्सीन की डोज लगाई गई।

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ :
महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 93 लोगों को पहली व दूसरी वैक्सीन की डोज लगाई गई। अस्पताल के एसएमओ डा. मोनू यादव, आरएमओ डा. प्रदीप यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में 93 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई लगाई गई। 18 से अधिक उम्र के 72 लोगों को डोज दी गई। वहीं 15 से 18 वर्ष के 21 बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। डा. मोनू यादव ने बताया कि वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। दूसरी वैक्सीन लगवाने के लिए पहले वैक्सीन का सर्टीफिकेट प्रमाण पत्र या रजिस्टर मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।
Edited By Jagran