कनीना में खरीदा गया 35 हजार क्विंटल बाजरा
कनीना मंडी में बीते एक अक्टूबर को शुरू हुई बाजरे की खरीद के बाद अब तक करीब 35 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की खरीद हो चुकी है।
संवाद सूत्र, कनीना: कनीना मंडी में बीते एक अक्टूबर को शुरू हुई बाजरे की खरीद के बाद अब तक करीब 35 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की खरीद हो चुकी है। इस बारे में खरीद एजेंसी हैफेड की ओर से बताया गया कि एक अक्टूबर को 1437 क्विंटल, 3 को 48 किसानों का 1533, 4 को 19 किसानों का 402 क्विंटल, 5 को 21 किसानों का 608, 6 को 102 किसानों का 3107, 7 को 55 किसानों का 1435, 8 को 103 किसानों का 2476, 9 को 114 किसानो का 3236 क्विंटल, 12 अक्टूबर को 114 किसानों का 3320 क्विंटल, 13 को 132 किसानों का 3562, 14 को 112 किसानों का 2935, 15 को 116 किसानों का 3194 क्विंटल, 16 को 115 किसानों का 2939, 17 को 8 किसानों का 253 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। हैफेड प्रबंधक सतेंद्र कुमार व खरीद अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 30116 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। जिसे उन्हाणी सिथत हैफेड के गोदाम में लगाया जा रहा है।
कोविड19 के चलते खरीद एजेंसी हैफेड के प्रबंधक सतेंद्र सिंह, निगरानी कमेटी के चेयरमैन सूबेदार मुनीलाल शर्मा ने बताया कि कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला की ओर से किसानों को संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके मुताबिक मंडी में आने वाले किसानों को टोकन अलाट कर बाजरा खरीद प्रक्रिया शुरू की जाती है। भाजपा किसान हितैषी दल के कार्यकर्ता भी मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनीना आनाज मंडी के अंतर्गत साढ़े 12 हजार पंजीकृत हैं। 15 नवंबर तक बाजरे की खरीद की जानी निर्धारित है। प्रत्येक किसान एक दिन में अधिकतम 40 क्विंटल बाजरा 2150 रूपये की दर से बेच सकता है। किसानों ने टोकन संख्या बढ़ाने की मांग की है।