Move to Jagran APP

युवा बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता

जिले की चारों विधानसभा सीटों पर आधे से अधिक युवा मतदाता हैं। ये युवा मतदाता ही प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। जिले की चारों विधानसभा में सात लाख 11 हजार 54 मतदाता हैं। इनमें 18 से 39 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या तीन लाख 44 हजार 56 हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:30 AM (IST)
युवा बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता
युवा बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता

सतविद्र सिंह, कुरुक्षेत्र : जिले की चारों विधानसभा सीटों पर आधे से अधिक युवा मतदाता हैं। ये युवा मतदाता ही प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। जिले की चारों विधानसभा में सात लाख 11 हजार 54 मतदाता हैं। इनमें 18 से 39 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या तीन लाख 44 हजार 56 हैं। युवा वर्ग देश में उन्नति, रोजगार के साधन अधिक हो, भ्रष्टाचार मुक्त देश व विश्वभर में देश का नाम हो, ऐसी सरकार चाहते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भी युवाओं ने इसी सोच के साथ मतदान किया था। मतदान प्रतिशत में भी युवाओं की संख्या ही सबसे अधिक रहती है। सात लाख 11 हजार 54 मतदाता हैं चोरों विधानसभा क्षेत्रों में

loksabha election banner

चारों विधानसभा क्षेत्रों में सात लाख 11 हजार 54 मतदाता हैं। इसमें महिलाओं व पुरुष मतदाताओं में बहुत थोड़ा अंतर है। चारों सीटों पर लगभग 47 प्रतिशत महिलाओं के वोट हैं। पुरुषों के जहां तीन लाख 72 हजार 591 वोट हैं, वहीं महिलाएं उनसे लगभग 34 हजार ही कम हैं। महिला मतदाताओं की तीन लाख 38 हजार 463 वोट हैं। थानेसर में सबसे अधिक व शाहाबाद में हैं सबसे कम मतदाता

थानेसर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 92 हजार 520 वोटर हैं। इसमें 91 हजार 844 महिलाएं हैं। दूसरे स्थान पर लाडवा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 82 हजार 697 वोट हैं। इनमें 87 हजार 190 वोट महिलाएं हैं। तीसरे स्थान पर पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 74 हजार 411 वोट हैं, इनमें 83 हजार 56 महिलाएं हैं। चौथे स्थान पर शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 61 हजार 426 वोट हैं। इसमें 76 हजार 373 हजार महिला वोट हैं। चारों विधानसभा क्षेत्र में हैं 795 मतदान केंद्र

विधानसभा आम चुनाव-2019 में थानेसर, शाहाबाद, पिहोवा और लाडवा विधानसभा क्षेत्रों में कुल 795 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। चुनावों में मतदान केंद्रों की संख्या 793 से 795 हो गई है। यह दोनों बूथ थानेसर विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त रुप से बनाए गए है। कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा, शाहाबाद, पिहोवा और थानेसर विधानसभा क्षेत्रों में 795 बूथों में से 612 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में और 183 बूथ शहरी क्षेत्र में बनाए गए है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 216 में 196 ग्रामीण क्षेत्र में, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 185 में से 151 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 194 में से 92 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में और पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 200 बूथों में से 173 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 510 जगहों पर 795 बूथ बनाए गए है। इनमें से 12 लोकेशनों पर चार-चार बूथ, 35 लोकेशनों पर तीन-तीन बूथ, 179 लोकेशनों पर दो-दो बूथ और 282 लोकेशनों पर एक-एक बूथ बनाए गए है। आयु अनुसार मत

18 से 19 वर्ष : 15009 मतदाता

20 से 29 वर्ष : एक लाख 56 हजार 414 मतदाता

30 से 39 वर्ष : एक लाख 72 हजार 633 मतदाता

40 से 49 वर्ष : एक लाख 34 हजार 332 मतदाता

50 से 59 वर्ष : एक लाख 10 हजार 81 मतदाता

60 से 69 वर्ष : 72 हजार 676 मतदाता

70 से 79 वर्ष : 32 हजार 854 मतदाता

80 से ऊपर : 17 हजार 55 मतदाता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.