Move to Jagran APP

कुश्ती दंगल भारतीय संस्कृति का हिस्सा : मिहा सिंह

मिहा सिंह ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 07:21 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 07:21 AM (IST)
कुश्ती दंगल भारतीय संस्कृति का हिस्सा : मिहा सिंह
कुश्ती दंगल भारतीय संस्कृति का हिस्सा : मिहा सिंह

संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा : गांव तंगौर में नवचेतना ग्रुप की ओर से विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। नवचेतना ग्रुप के अध्यक्ष सचिन राणा ने बताया कि इसमें विभिन्न जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में लड़कियों ने भी भाग लिया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य मिहा सिंह रंगा, जीता पहलवान झरौली, रामप्रसाद पहलवान ने मुख्य रूप से शिरकत की।

loksabha election banner

मिहा सिंह ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। खेलों के माध्यम से युवा अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने बताया की कुश्ती हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने नवचेतना ग्रुप द्वारा समय-समय पर पौधारोपण, नशे के विरोध जागरूकता अभियान, जल बचाओ जैसे किए जा रहे अनेक सामाजिक कार्यो की सराहना की। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.