कुश्ती दंगल में पहलवानों ने लगाए दाव
उमरी गांव में शुक्रवार को इनामी कुश्ती दंगल कराया गया। इसमें पहलवानों ने अपना दम दिखाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उमरी गांव में शुक्रवार को इनामी कुश्ती दंगल कराया गया। इसमें पहलवानों ने अपना दम दिखाया। सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत की महिला अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने पहलवानों का परिचय लेकर दंगल शुरू कराया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि महिलाएं सारी उम्र अपने परिवार के प्रति समर्पित रहती हैं। उनके लिए कभी कोई छुट्टी का प्रावधान नहीं होता। बीमार होते हुए भी वह अपने परिवार की देखरेख में लगी रहती हैं। पूरे परिवार की सुख शांति घर की महिला पर निर्भर रहती है। इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव की सबसे बुजुर्ग महिला को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले उनका गांव में पहुंचने पर स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें