क्रोध इंसान को खोखला बना देता : सुभाष शास्त्री
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : संत निरंकारी सत्संग भवन कुरुक्षेत्र में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन महात्मा सुभाष शास्त्री की अध्यक्षता में हुआ।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : संत निरंकारी सत्संग भवन कुरुक्षेत्र में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन महात्मा सुभाष शास्त्री की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने सत्संग में कहा कि क्रोध इंसान को खोखला बना देता है, जो इंसान प्रभु के समक्ष समर्पित रहते हैं उनके जीवन में कभी क्रोध आता ही नहीं, जो प्रभु की पूजा आराधना नहीं करते उनके जीवन नम्रता नहीं आती और क्रोध को खत्म करना है तो प्रभु को जानना होगा। जब परमात्मा की जानकारी होगी फिर सब में प्रभु की अंश नजर आएगी। यह जानकारी सतगुरु की कृपा से पूर्ण होगी। यह जन्म इंसान को मिला है इसी में रह कर प्रभु की जानकारी की जा सकती है, अगर यह समय निकल गया तो हमारा आना जाना लगा रहेगा। हे इंसान समय रहते जाग जा और परमात्मा की जानकारी कर ले। संत निरंकारी मंडल ब्रांच कुरुक्षेत्र के संयोजक महात्मा केवल कृष्ण रोड़ा ने भी अपने विचारों में गुरु की रहमतों का वर्णन किया। इस मौके पर संत निरंकारी सेवादल के संचालक महात्मा बाल कृष्ण मस्ताना ने भी अपने विचार रखे। सेवादल के शिक्षक महात्मा तिलकराज ने सतगुरु की शिक्षाओं पर अपने विचार रखे व महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंच का संचालन महात्मा एसके. निम ने किया।