वर्ल्डकप में क्वालीफाई के लिए होगा अहम मुकाबला : रानी
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि टीम क
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि टीम का फोकस अब वर्ल्ड कप क्वालीफाई पर है। यह चैंपियनशिप 6 जुलाई को साउथ अफ्रीका में होने जा रही है। वर्ल्ड कप में प्रवेश के लिए यह बहुत ही अहम मुकाबला है।
रानी रामपाल शनिवार को शाहाबाद में अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के लिए अभ्यास कैंप 30 मई से शुरू होने जा रहा है। भारतीय टीम इस प्रतिस्पर्धा में सशक्त ढंग से प्रदर्शन करके वर्ल्ड कप में अपनी जगह जरूर बनाएंगी। टीम पूरे जोश व उत्साह से लबरेज है और वर्ल्ड कप से पहले अलग-अलग देशो में हुई प्रतियोगिताओं का लाभ टीम को जरूर मिलेगा। रानी रामपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वर्ल्ड की 10 चु¨नदा टीमें भाग लेंगी। इसमें इंडिया, अमेरिका, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, साउथ अफ्रीका शामिल हैं। रानी रामपाल से जब पूछा गया कि वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी भी वह करेंगी तो उन्होंने कहा कि अगर यह मौका उन्हें मिला तो वह अपेक्षापूर्ण खेल के साथ सकारात्मक परिणाम देश की झोली में डालेंगी।
-------------
गरीब का खेल बनकर रह गया राष्ट्रीय खेल
राष्ट्रीय खेल हॉकी पर ¨चता जताते हुए रानी रामपाल ने कहा कि देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी गरीबों का खेल बनकर रह गया है। क्योंकि जहां तक उन्होंने देखा है कि इस खेल से ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं जुड़ा जो अमीर घर से हो। उन्होंने कहा कि इसलिए जरूरी है कि गरीब के खेल हॉकी को ऊंचा उठाने के लिए इस पर विशेष बजट खर्च किया जाए ताकि इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को मदद मिल सके। रानी रामपाल ने यह भी कहा कि हॉकी के साथ अगर अन्य खेलों में भी सकारात्मक परिणाम लेने हैं तो कोच बलदेव ¨सह जैसे प्रशिक्षकों को सामने लाना होगा।