आर्य कन्या महाविद्यालय में हाऊ मनी वर्क्स पर कार्यशाला आयोजित
बुधवार को शाहाबाद के आर्य कन्या महाविद्यालय में हाऊ मनी वर्क्स पर कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण जागृति मंच एवं महिला शक्ति मंच के तत्वावधान में किया गया।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : बुधवार को शाहाबाद के आर्य कन्या महाविद्यालय में हाऊ मनी वर्क्स पर कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जागृति मंच एवं महिला शक्ति मंच के तत्वावधान में किया गया। इसका विषय उद्देश्य युवा वर्ग में कौशल विकास को बढ़ावा देना था। इसमें मुख्य वक्ता एडवोकेट राजेश कौशिक और अशोक कुमार ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न बीमा योजनाओं के बारे में छात्राओं को अवगत करवाया। वहीं प्राइवेट कंपनियों की आड़ में चल रही धोखाधड़ी के बारे में भी बताया। इसके अलावा भी अनेक विषयों पर चर्चा की गई। कॉलेज की प्राचार्य डॉ.सुनीता पाहवा ने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्राएं जागरूक हुई हैं और इन बातों को छात्राएं हमेशा अपने जहन में रखें। मंच का संचालन डॉ.सोनिया मलिक ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र कौर, रचिता, निधि, डॉ.ममता, राजेश आनंद, सुनील वधवा, संजुल गुप्ता मौजूद रहे।