संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
वाल्मीकि कालोनी निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ने पर महिला को पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
संवाद सहयोगी, पिहोवा : वाल्मीकि कालोनी निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ने पर महिला को पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के भाई दीप की शिकायत पर पिहोवा पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिहोवा थाना पुलिस को दी शिकायत में करनाल के गांव दरड़ निवासी दीप ने बताया कि 12 साल पहले उसकी कविता की शादी कैथल जिले के गांव धेरड़ू निवासी रिकू के साथ हुई थी। उसका पति रिकू उसे परेशान करता था। शराब के नशे में कविता के साथ मारपीट करने पर कई बार उसे समझाया भी गया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इन दिनों वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पिहोवा की वाल्मीकि कालोनी में किराए रहता था। उसने बुधवार को भी कविता से साथ मारपीट। इसी मारपीट के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में कविता ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पिहोवा के सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। महिला के पास दो लड़की और एक लड़का है। जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि महिला के भाई दीप की शिकायत पर उसके पति रिकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है।