Move to Jagran APP

गूगल पे से महिला के खाते से निकाले 18 हजार

सदर थाना पुलिस के अंतर्गत जानकार बन अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला के खाते से गूगल पे के जरिए 18 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। खेड़ी मारकंडा निवासी पूनम देवी ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह तीन नवंबर को अपने घर पर काम कर रही थी। उसी समय उसके मोबाइल पर फोन आया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:15 PM (IST)
गूगल पे से महिला के खाते से निकाले 18 हजार
गूगल पे से महिला के खाते से निकाले 18 हजार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सदर थाना पुलिस के अंतर्गत जानकार बन अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला के खाते से गूगल पे के जरिए 18 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। खेड़ी मारकंडा निवासी पूनम देवी ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह तीन नवंबर को अपने घर पर काम कर रही थी। उसी समय उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह दीपक बोल रहा है। वह उसके मामा का रिश्तेदार है। उसका लड़का पेपर देने के लिए आया हुआ है। वह उसे 20 हजार रुपये भेज देता है। यह पैसे उसके लड़के को देने हैं, वह उसके घर आ कर पैसे ले जाएगा। उसी समय उसके मोबाइल पर गूगल पे से दो रुपये भेजे गए। उसके बाद उसके खाते से 10 हजार, पांच हजार, दो हजार व एक हजार रुपये के लिक भेजने शुरू कर दिए। आरोपित ने उसे कहा कि वह उसे एड कर लें। उसने एड किया तो उसके खाते से पैसे निकलने शुरू हो गए। उसे पैसे निकालने के बारे में बाद में जानकारी मिली। बैंक की कापी घर पर न मिलने के कारण वह पूरी डिटेल नहीं ले पाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआइ दिनेश कुमार को सौंपी है।

loksabha election banner

जागरूकता से बच सकते हैं साइबर ठगों से : एएसपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगों से बचने के लिए जागरूक बने। फोन पर आने वाली काल पर बैंक या खाते से संबंधित निजी जानकारी न दें, ऐसा करने से आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नित नए तरीके खोज रहे हैं। बैंक कभी भी उपभोक्ता को फोन कर खाते से संबंधित जानकारी नहीं मांगता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.