Move to Jagran APP

जो गुरु पर रखे भरोसा, गुरु उसको जरूर संवारें : शक्तिदेव

जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्ति देव महाराज ने कहा कि प्रत्येक जीव को अपने जीवन में गुरु की शरण जरूर लेनी चाहिए। जीव को ईश्वर से मिलाने के लिए ही मध्यस्थ होते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 09:13 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 09:13 AM (IST)
जो गुरु पर रखे भरोसा, गुरु उसको जरूर संवारें : शक्तिदेव
जो गुरु पर रखे भरोसा, गुरु उसको जरूर संवारें : शक्तिदेव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्ति देव महाराज ने कहा कि प्रत्येक जीव को जीवन में गुरु की शरण जरूर लेनी चाहिए। जीव को ईश्वर से मिलाने के लिए गुरू ही मध्यस्थ होते हैं। वह रविवार को श्रीब्रह्मा मंदिर में आयोजित सत्संग में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा जीव अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए दर-दर की ठोकरें खाता है। हमें एक परमपिता ओंकार भगवान पर भरोसा रखना चाहिए। जब व्यक्ति एक पर भरोसा रखकर कार्य करता है, तो उसे सफलता जरूर मिलती है। गुरु की शरण में आने वाले जीव को समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। गुरु हमेशा शरण में आए जीव को निस्वार्थ भाव से प्राणी सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं। सत्संग में बहनों ने भजन सुनाकर संगत को भाव विभोर किया। इस मौके पर स्वामी संतोष ओंकार महाराज, स्वामी संदीप ओंकार महाराज, संघ संचालक पंडित शिवनारायण दीक्षित, पं जय नारायण, राजेश दहिया, गुलशन शर्मा व संजय मिड्डा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.